पुनीत के अर्धशतक से सोनू एलेवन बांका जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में
बाँका। भेड़ामोड़ मैदान पर खेले जा रहे जिला क्रिकेट लिग पहले सेमीफाइनल में सोनू एलेवन ने महादेवपुर टीम को 5 विकेट से रौंद कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कृषांग क्वांटम स्पोर्ट्स ” द्वारा प्रायोजित इस मैच में महादेवपुर क्रिकेट टीम आज टाॅस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और सभी विकेट खोकर 161रन का स्कोर खड़ा कर लिया। इसमें अविनाश कुमार ने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए .
जवाबी पारी खेलने उतरी सोनू एलेवन की टीम 26 ओवर में ही 164 रन बनाकर मैच जीत लिया।इस टीम के पुनीत कुमार ने 9 चौके और 2 छक्के की मदद से ताबड़ तोड़ 69 रन बनाया और अपनी टीम को जीताकर फाइनल में पहुंचा दिया। इसके पूर्व बाँका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, मुखिया निजाम दुर्रानी और सुरेश प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्या वर्मा, लोहा सिंह, अनबार खाँ, बिरजू यादव, मो चाँद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



Post Comment