Loading Now
×

नवादा जिला क्रिकेट लीग में विवेक के शतक से वारसलीगंज क्रिकेट क्लब जीता।

नवादा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वाधान में सिरदला के लौद हाई स्कूल में आयोजित ए डिविजन क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में आज वारिसअलीगंज का मुकाबला चैलेंजर क्रिकेट क्लब से हुआ।

जिसमें वारसलीगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेक के शानदार 102 रन राहुल के 96 एवं कुश के 37 रनों की मदद से पूरी टीम निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 335 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी करते हुए चैलेंजर क्रिकेट के गेंदबाज दीपक एवं आदित्य ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया।

जबाब में चैलेंजर क्रिकेट क्लब के तरफ से दीपक चौधरी ने 48 सूरज ने 32 एवं आदित्य राज ने 20 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया गेंदबाजी करते हुए वारसलीगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मनीष ने तीन रूपेश ने दो जबकि तुलसी ने एक खिलाड़ियों को आउट किया। इस तरह से वारसलीगंज क्रिकेट क्लब ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब को 163 रनों के बड़े अंतर से मैच को हरा दिया।

आज के मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले राहुल को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी दी गई। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में आशीष पटेल एवं अजय कुमार थे ।मैच के सफल संचालन में डीसीए के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा सचिव मनीष आनंद संयुक्त सचिव सुरेश यादव कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक मनीष कुमार गोविंद राजेश कुमार मैच में मौजूद रहे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मुजफ्फरपुर जिला अंडर -16 लीग में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी व अंडर-14 में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी विजयी

Next post

रणधीर वर्मा मेमोरियल U -16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में एस एफ पब्लिक स्कूल 7 विकेट से जीता

Post Comment