नालंदा जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज, उद्धघाटन मुकाबले में नालंदा क्लब विजयी
नालंदा : नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लिग का शुभारम्भ एनसीए मैदान, बड़ीदरगाह, बिहारशरीफ़ में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा द्वारा कराया गया। आज का उद्घाटन मैच राजपुताना क्रिकेट क्लब बनाम नालंदा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
मैच का उद्घाटन में पूर्व सीनियर खिलाडी सुनील कुमार, अखिलेश कुमार, टूर्नामेंट कमिटी के संयोजक विजय प्रकाश उर्फ़ पिन्नु जी, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव सय्यद मोहम्मद जावेद इक़बाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, क्लब प्रतिनिधि गोपाल सिंह, मीडिया कमिटी चेयरमैन शांतोष पांडेय, कोच मो हैदर, बिक्रम सोलंकी मौजूद रहे।
आज के मैच में राजपुताना क्लब के कप्तान नमन गौरव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहके बल्किबाजी करते हुए नालंदा क्लब 35 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर 223 रन बनाये। अर्णव किशोर 0, मुन्ना 35, अंकित ने 13 चौके की मदद से 73, अर्णव टिट्टू ने 5 चौके 1 छक्के की मदद से 41, कुंदन 16, राहुल 17 तथा मनीष ने 12 रनो का योगदान दिया। राजपुताना क्लब की और से गेन्दबाजी करते हुए आर्यन तथा नमन ने 2-2 विकेट तथा हर्षित तथा मयंक ने 1-1 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलने उतरी राजपुताना क्रिकेट क्लब की टीम 197 रन ही बना पायी। राजपुताना क्लब की ओर से कप्तान नमन गौरव दो रनो से अपने शतक से चुके नमन गौरव ने 4 छक्के और 8 चौके की मदद से 98 रन बनाये, निर्मल 19, मयंक 12 और प्रिंस 14 रन का योगदान दिया। नालंदा क्लब की ओर से गेन्दबाजी करते हुए सौरव ओर अर्णव ने ने 2-2 विकेट तथा अंकित, सुमन, रश्मिकान्त, कुंदन ने 1-1 विकेट अपने नाम किये।
मैंने ऑफ़ दि मैच राजपुताना क्लब के नमन गौरव को 98 रन ओर 2 विकेट के लिए दिया गया।आज का मैच 35-35 ओवरों का खेला गया। मैच में परवेज मुस्तफा एवं साफा रिज़वी निर्णायक की भूमिका निभाई तथा कुंदन कुमार ने स्कोरर के रूप में अपना योगदान दिया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव ने नालंदा जिले के क्रिकेट को एक सकारात्मक माहौल देने और बेहतर बनाने के लिए सभी तरह के प्रयास करने की बात कहा साथ ही उन्हों ने खिलाड़ियों को विश्वास दिलाते हुए कहा है की खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनको नालंदा जिले की टीम में जगह दिलाएगा इसका विश्वास रखें और बेहतर प्रदर्शन करने की कोसिस करें।



Post Comment