मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ से महिला खिलाडियों का पंजीकरण 29 फरबरी तक।
मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा महिला खिलाड़ियों का पंजीकरण अब 29 फरवरी तक एलएस कॉलेज के खेल मैदान में होगा इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि क्लबों के आग्रह को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण हेतु महिला खिलाड़ियों की तिथि 20 तारीख से बढ़ाकर 29 तारीख तक कर दी गई है।पंजीकरण हेतु खिलाड़ियों को आधार कार्ड ,पिता का आधार कार्ड,मां का आधार कार्ड,कंप्यूटर कृत जन्म प्रमाण पत्र ,मैट्रिक का मार्कशीट, 3 साल का स्कूल का मार्कशीट ,पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो पंजीकरण के लिए लाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण का कार्य अपराह्न 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगा।विशेष जानकारी के लिए 7544009431 आलोक कुमार से संपर्क करे।



Post Comment