Loading Now
×

फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब सहरसा जिला क्रिकेट लीग में के फाइनल में

सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज दूसरा सेमीफाइनल मैच फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब एवं कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज के बीच खेला गया जिसमें फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट के नुकसान पर सत्यम के 61 रन (45 बॉल),प्रिंस के 61 रन (53 बॉल),अनिकेत के 49 रन (38 बॉल),अभिषेक के 27 रन (22 बॉल),सूरज के 16 रन (8 बॉल),प्रणव के 13 रन (8 बॉल) की सहायता से 269 रन बनाया।

जिसके जवाब में कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज ने 18 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर गौरव के 28 रन (19 बॉल),प्रतीक के 22 रन (16 बॉल), करण के 13 रन (7 बॉल) एवं भरत के 14 रन (18 बॉल) की सहायता से 116 रन ही बना सकी।इस प्रकार फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज को 153 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से न्यूटन ने 5 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट,सचिन ने 6 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट,अंकित ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट एवं अनंत ने 3 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज की ओर से गौरव ने 6 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट एवं सरफराज ने 6 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच में अंपायर बीसीए पैनल के अमित रंजन एवं निखिल तथा स्कोरर साकिब थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, विश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, आशुतोष आनंद, सुनील कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, सुमन कुमार झा इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अंकित,रौशन,शिवम,आयुष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Post Comment