Loading Now
×

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में हजरत अली के शानदार शतक से फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी विजयी

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट लीग में ए डिवीजन लीग का मैच फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी बनाम बारसोई क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया

जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान हजरत अली ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 349 रन बनाए। जिसमे हजरत अली ने 120 रन और राजा कुमार ने 81 रन बनाए।गेंदबाजी में बारसोई क्रिकेट एकेडमी की तरफ से रंजित यादव ने 3 विकेट लिए।

350 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बारसोई क्रिकेट एकेडमी की टीम 38.5 ओवर में 158 बना कर ऑल आउट हो गई। जिसमे रोनित सिंह ने 31 रन और सरफराज ने 23 रन बनाए।गेंदबाजी में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से प्रियांशु शेखर सिंह ने 3 विकेट और आयुष कुमार ने 2 विकेट लिए।

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी 191 रन रनों से मैच जीत कर 2 अंक हासिल किए।
निर्णायक की भूमिका में अजीत सिंह और असद हासमी रहे जबकि स्कोरर आदित्य सिंह रहे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment