Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में सी.एन.एफ क्लब विजयी

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में डॉ जेपी सिंह स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में चल रहे हैं राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज का मैच सीएनएफ क्लब और क्रिकेट कोचिंग सेंटर के बीच खेले गए मैच में सीएनएफ ने क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 7 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले सीएनएफ क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने के लिए क्रिकेट कोचिंग सेंटर का शुरुआत अच्छी नहीं रही सलामी बल्लेबाज अमन 0 और नमन 3 रन बनाकर आउट हो गए । मध्यक्रम के बल्लेबाज रवि राहुल सिंह 10 रन नीरज 14 रन यश आदित्य 24 रन अंकुर 11 रन को छोड़ कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं पर कर पाए पूरी टीम 21 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । सीएनएफ क्लब के तरफ से सनोज 4 विकेट अखिलेश 4 विकेट सरोज 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएनएफ क्लब के सलामी बल्लेबाज ऋतिक पहले ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए । दूसरे सलामी बल्लेबाज अंकुश 16 रन गोविंद 42 रन नवनीत 7 नॉट आउट और सरोज 4 नॉट आउट के बदौलत 19 में ओवर में 3 विकेट खो 81 रन बनाए । क्रिकेट कोचिंग सेंटर के तरफ से अंकुश एक विकेट , नीरज 1 विकेट लिए । सीएनएफ क्लब के सरोज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment