कटिहार जिला क्रिकेट लीग में मयंक के शतक से सन्नी क्रिकेट क्लब विजयी
कटिहार : शहर में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन लीग में आज का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम शांति भारती क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
जिसमें सन्नी क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए मुख्य स्कोरर रहे मयंक पमनानी ने 114 रन और सूरज शर्मा ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में शांति भारती क्लब की तरफ से राजकुमार मंडल ने 2 विकेट और राजदेव कुमार ने 2 विकेट लिए।
259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांति भारती क्लब की टीम ने 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन ही बना पाई और 47 रनों से मैच हार गई मुख्य स्कोरर रहे आदित्य सोलंकी ने 42 रन पीयूष सिंह ने 33 और जीतेश कुमार ने 32 रन बनाए।गेंदबाजी में सन्नी क्रिकेट क्लब की तरफ से पीटर मर्डी ने 2 विकेट और रवि कुमार ने 2 विकेट लिए।मैच में निर्णायक की भूमिका में दीपक जायसवाल और अजीत सिंह रहे।जबकि स्कोरर रहे राजनारायण चौधरी



Post Comment