Loading Now
×

यूनाइटेड सीसी को हराकर भागलपुर क्रिकेट क्लब भागलपुर जिला क्रिकेट लीग फाइनल में

भागलपुर:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैनडिस्क कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भागलपुर क्रिकेट क्लब ने यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को 12 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को सुबह 9:30 बजे से यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब और भागलपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। टाॅस भागलपुर क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। बल्लेबाजी में सचिन ने सर्वाधिक 66 रन, आनंद सिंह ने 55 रन बनाए। गेंदबाजी में चंदन ने 4 विकेट, विवेक, भानु, संजीव चौधरी व प्रणव सिंह ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूसीसी की टीम 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना पायी। बल्लेबाजी में विवेक ने सर्वाधिक 41 रन, मयंक ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में गोविंद व सचिन ने क्रमशः दो-दो विकेट लिया। रोशन, जस्टिन व अभिषेक ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।

मैच में बीसीए पैनल के अंपायर अनिल गुप्ता व शिव कुमार ने 66 रन व दो विकेट लेने वाले भागलपुर क्रिकेट क्लब के सचिन कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। स्कोर शिवम कुमार थे। मौके पर बिहार क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार मिश्रा, भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयोजक मो फारूक आजम, कोषाध्यक्ष डाॅ जयशंकर ठाकुर, को-ऑर्डिनेटर मो मेहताब मेहंदी, संयुक्त सचिव सुधीर मुखर्जी उर्फ मामू, जगदीश शर्मा, करूण सिंह, अतुल सिंह आदि मौजूद थे।

Post Comment