Loading Now
×

पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग में स्पोर्ट्स क्लब व डायनेमिक सीसी जीता

पश्चिम चंपारण:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला ए डिवीजन के मैच में आज सर्विस स्पोर्ट्स क्लब बेतिया और भारत क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच खेला गया सर्विस क्लब के कप्तान ने घोषित कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

स्पोर्ट्स क्लब के दोनों सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके मध्य क्रम में दिवाकर नितेश संदीप ने 25 जितेंद्र ने 13 के योगदान दिया 32 अतिरिक्त के सहारे 152 रन का लक्ष्य दिया सर्विस क्लब की ओर से औरंगजेब ने दो विकेट हर्षित ने चार विकेट पवन सिंह ने एक विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी सर्विस क्लब की टीम 134 रनों पर आउट हो गई अभिजीत ने 30 जीवन ने 12 हर्षित ने 17 बिना आउट हुए औरंगजेब ने 17 रन बनाए स्पोर्ट्स क्लब की ओर से दिवाकर नितिन विकेट लिए जितेंद्र ने दो विकेट लिए तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।

आज दूसरे मुकाबले में डायनेमिक क्रिकेट क्लब बेतिया एवं विद्यार्थी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया विद्यार्थी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पूरी टीम 90 रनों पर सिमट गए मोहम्मद इकराम 37 के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका डायनेमिक के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की गयासुद्दीन ने 26 रन देखकर पांच विकेट लिए कुंदन ने दो आयुष ने दो विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी डायनेमिक सीसी ने तीन विकेट खोकर निर्धारित 90 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया विद्यार्थी क्रिकेट क्लब की ओर से जसदीप ने एक विकेट लिया आदित्य कुमार ने दो विकेट लिया कल का मुकाबला अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बेतिया और बना मॉडर्न दूसरा मुकाबला परसौनी क्रिकेट क्लब बनाम रेनबो के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब ने उमेश क्रिकेट क्लब रेड को 4 विकेट से हराया

Next post

मोतिहारी : न्यू स्टार सीसी मोतिहारी 8 विकेट से जीती, अंडर -19 ट्रायल संपन्न

Post Comment