Loading Now
×

भागलपुर जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल संपन्न,

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रणधीर वर्मा अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट हेतु भागलपुर जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन हेतु 14-03-2024 को सुबह 8:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।

भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में होने वाले इस सिलेक्शन ट्राइल में जिला क्रिकेट लीग 2023-24 में भाग लेने वाले क्रिकेट क्लब के अंडर-19 आयु के पंजीकृत 63 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 25 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

चयनित 25 सभी खिलाड़ियों के कागजी जांच के बाद टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी जाएगी। यह जानकारी सिलेक्शन ट्रायल के मुख्य चयनकर्ता मो हसन खान ने दी। मौके पर चयनकर्ता मो मेहता मेहंदी व जयंतो राज उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment