Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में मुजफ्फरपुर थंडर्स ने मुजफ्फरपुर रॉयल्स को 49 रनो से हराया

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मुजफ्फरपुर चैलेंजर्स ट्रॉफी के एक अहम मैच में मुजफ्फरपुर थंडर्स ने मुजफ्फरपुर रॉयल्स को 49 रनो से हरा दिया।

आज स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान में टॉस जीतकर मुजफ्फरपुर थंडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर231 रन बनाए जिसमें आदित्य कुमार ने,51,अभिनव आलोक ने 52,विकाश रंजन ने 53,कुणाल किशोर ने 25,सोनू ने 22 एवम राहुल किशोर ने 10 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर रॉयल्स के तरफ से मोहित ने 3,रवि शंकर ने 2,देवाशीष ने 1 एवम आकाश ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर रॉयल्स की पूरी टीम 33 ओवर में सभी विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी।मुजफ्फरपुर रॉयल्स के तरफ से अमन ने 65,चिरंजीवी ने 31, शशि भूषण ने 28 एवम देवाशीष ने 20 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर थंडर्स के तरफ से देवांग ने 4,सौरव ने 4, आदिल ने 1 एवम राहुल किशोर ने 1 एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवम अविनाश कुमार थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment