पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग में डायनेमिक क्रिकेट क्लब बेतिया विजयी
पश्चिम चंपारण: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ए डिविजन जिला लीग द्वितीय चरण नॉकआउट में आज पहले क्वार्टर फाइनल में डायनेमिक क्रिकेट क्लब बेतिया और रेनबो के बीच मुकाबला हुआ।
टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों के मैच में रेनबो क्रिकेट क्लब 21.2 ओवर में मात्र 74 रनों पर आउट हो गई रेनबो क्रिकेट क्लब की ओर से दहाई अंक में सिर्फ सैफुल्लाह पहुंच सके जिन्होंने 14 रन की पारी खेली डायनेमिक क्रिकेट क्लब की ओर से मध्यम गति के गेंदबाज प्रभात कुमार ने जबरदस्त बोलिंग करते हुए 6 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए उनका साथ कुंदन ने 5 ओवर 6 रन 3 विकेट लेकर दिया फजल शाह ने 5 ओवर 15 देकर दो विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरे डायनेमिक क्रिकेट क्लब बेतिया का भी शुरुआत अच्छा नहीं रहा अभिषेक 6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गया है तीन नंबर पर खेलने आए उज्जवल पांडे भी शून्य के स्कोर पर लौट गए फजल शाह आठ रन बनाकर लौट गए पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आदित्य सिंह ने बिना आउट हुए 37 रन बनाकर अपने टीम को लक्ष्य तक पहुंच कर विजय दिलाई और अपने टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाएं कल का मुकाबला सर्विस स्पोर्ट्स क्लब बेतिया बनाम द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब बेतिया का होगा सभी मैच 50 ओवर के खेले जा रहे हैं।



Post Comment