Loading Now
×

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी बना कटिहार जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन

कटिहार : फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी बना 2023-24 सत्र में कटिहार जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन बना आज के फाइनल मुकाबला एनआईसी क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

जिसमें एनआईसी क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए
मुख्य स्कोरर रहे अभिषेक कुमार ने 64 रन और प्रणव कश्यप ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में राज आर्यन यादव ने 1 विकेट और आयुष कुमार ने 1 विकेट लिए।

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने 1 विकेट से जीत कर चैंपियन बनी। मुख्य स्कोरर रहे साहिल मल्लिक ने 48 रन और हजरत अली ने 46 रन और राज आर्यन यादव ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में एनआईसी क्लब की तरफ़ से अजमत रजा वारसी ने 4 विकेट मो रजा ने 2 विकेट लिए।

फाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच राज आर्यन यादव को मिला मैन ऑफ द सीरीज हजरत अली।बेस्ट बैट्समैन अभिषेक कुमार, बेस्ट बॉलर मो रजा राइजिंग प्लेयर जीतेश कुमार को दिया गया।मैच में निर्णायक की भूमिका में विनय कुमार झा और दीपक जायसवाल रहे जबकि स्कोरर रहे आदित्य कुमार और राज नारायण चौधरी रहे।

Post Comment