Loading Now
×

भोजपुर जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने वाईएमसीसी को 51 रनों से हराया

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज भोजपुर पैंथर बनाम वाई,एम,सी,सी, के बीच मैच महाराजा कॉलेज की खेल मैदान पर प्रात 9:00 बजे शुरू हुआ|

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर पैंथर की टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 201 रन बनाएं |रितेश ने सर्वाधिक 62 रन,राजीव 37 रन,अविनाश 25 रन, अनमोल तिवारी ने 37 रन बनाए| वाईएमसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहन तथा चंदन ने दो-दो विकेट, रोहित विशाल और प्रेम ने एक-एक विकेट लिया।

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएमसी की पूरी टीम 165 रन बनाकर आउट हो गई आईएमसी की तरफ से बल्लेबाजी करते अभिषेक ने की शरण आशुतोष ने 20 रन अनीस ने 15 रन राजन ने 13 रन प्रकाश ने 20 रन और चंदन ने 32 रनों का योगदान किया| भोजपुर पैंथर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुमित ने सर्वाधिक पांच विकेट, विशाल मित्र ने 1 विकेट ,आनंद तथा आकाश ने दो विकेट लिया |

इस प्रकार भोजपुर पैंथर ने यह मैच 51 रनों से जीत लिया |आज के मैच के निर्णायक सचिन एवं शशांक थे, स्कोरिंग कुणाल ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबो के सचिव एवं अध्यक्ष उपस्थित थे |इसकी जानकारी संयोजक का आकाश कुमार ने दी|

Post Comment