Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट संघ ने की अंडर 19 जिला क्रिकेट टीम की घोषणा, कमान आदर्श को

अररिया : 28.03.24 से पूर्णिया ग्रीन वैली स्टेडियम मे बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट मे सीमांचल जोन का मैच पूर्णिया के ग्रीन वैली में होने जा रहा है । सीमांचल जोन मे कुल 5 जिला अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा का टीम भाग लेगी । अररिया का पहला मैच कटिहार से है।

अररिया जिला अंडर 19 क्रिकेट टीम मे चयनित खिलाड़ीयों के नाम इस प्रकार से है

आदर्श सिन्हा – कप्तान अमन राज – उप कप्तान पंकज कुमार साह, हर्ष कुमार, कृष कुमार, फैजल हुसैन, शिवम कुमार, राकेश कुमार, उज्ज्वल राज, अक्षय कुमार विश्वास, गौरव कुमार, यश वर्धन दास, आर्यन राज, अमन कुमार यादव, मोहम्मद कैफ तथा संरक्षित 5 खिलाड़ी शशांक नंदन, शिवम कुमार झा, कुश बिराजी, देबांशु रॉय, गौरव कुमार है।टीम मैनेजर उज्जवल कुमार होंगे।

टीम के घोषणा के समय बिहार क्रिकेट संघ के जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास (बासु दा) चांद आज़मी, अनामी शंकर, अमित सेनगुप्ता गुप्ता, सत्येन शरण, चयनित समिति मुख्य चयनकर्ता दीलीप कुमार झा, सदस्य रविशंकर दास, तनवीर आलम मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment