Loading Now
×

मगध जोन रणधीर वर्मा अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट:नवादा ने जहानाबाद को 4 विकेट से हराया

नालंदा : आज दिनांक 01 मार्च 2024 को मगध जोन रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट लिग 2023-24 का चौथा मैच जहानाबाद बनाम नवादा के बीच खेला गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में हिलसा SDM प्रवीण कुमार करे ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों तथा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा को इस आयोजन की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

नालंदा जिले के एकंगरडीह में खेले जारहे रणधीर वर्मा अंडर 19 मैच के चौथे मैच में नवादा ने जहानाबाद को 4 विकेट से हरा दिया। नवादा के रोहित कुमार मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।

टॉस जीतकर जहानाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 185 रन बनाये। जिसमें धीरज 47, पियूष 42, निशांत 24, अंकित ने 21 और तुसार ने 15 रन का योगदान दिया। वहीँ नवादा की ओर से आदर्श और अनुराग ने दो दो विकेट लिए, अर्णव, ह्रितिक और जितेन ने एक एक विकेट अपने नाम किये।

जवाब में नवादा की टीम ने 6 विकेट खोकर 28.5 ओवर में लक्ष हासिल कर लिया, जिसमे रोहित75 रन, सुभास 39 रन, अभिजीत और आदर्श ने 17-17 रन का योगदान दिया। जहानाबाद की ओर से कुंदन ने 3 विकेट लिया।

मैच में मुख्य अतिथि के रूप मेहिलसा SDM प्रवीण कुमार करे, अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सचिव जावेद इक़बाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, शांतोष पांडेय, परवेज़ मुस्तफा, दीपक कुमार, बिक्रम सोलंकी, विजय प्रकाश पिन्नु, तसववार हसन बम्मी, गोपाल सिंह, क्षितिज प्रियदर्शी इत्यादि मौजूद रहे।

Previous post

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन ने आरा क्रिकेट अकादमी बी को सात विकेट से हराया

Next post

बिहार 33वीं राष्ट्रीय सबजूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में

Post Comment