Loading Now
×

मुजफ्फरपुर अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी विजयी

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग के तहद आज खेले गए मैच में बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी ने आइडियल क्रिकेट अकादमी को 60 रनो से हरा कर पूर्ण अंक हासिल किया।

बबलू इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 8 विकेट होकर 166 रन बनाएं जिसमें बल्लेबाजी करते हुए प्रेम तिवारी ने सर्वाधिक 45 रन अंकित राज ने 25 रन आशुतोष राज ने 26 रन रजनीश ने 15 रन एवं अभिषेक कुमार ने 15 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में आइडियल क्रिकेट अकादमी के तरफ से हिमांशु ने तीन अमन राज ने दो ऋषभ ने एक आयुष राज ने एक एवं अंकित यादव ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी आइडियल क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आइडियल क्रिकेट अकादमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभम ने 14,अंकित ने 10 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई दहाई अंक में भी नही आ सका।गेंदबाजी में बबलू 11 क्रिकेट अकादमी के तरफ से प्रेम तिवारी ने तीन मानस ने दो अभिषेक कुमार ने एक आयुष आनंद ने एक मानस राज ने एक एवं पृथ्वी सिंह ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।आज के मैन ऑफ द मैच बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी के प्रेम तिवारी को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment