Loading Now
×

भोजपुर जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब 188 रनों से विजयी

भोजपुर:  जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज भोजपुर पैंथर बनाम यूसीसी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ |

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर पैंथर की टीम ने 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए |भोजपुर पैंथर की तरफ से आकाश ने सर्वाधिक 80 रन रितेश ने 46 रन ,अवनीश ने 38 रन ,राजीव ने 35 रन तथा अनमोल ने 33 रनों का योगदान किया| यूसीसी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु को तीन विकेट ,रोहित को दो विकेट तथा प्रथम एवं पियूष को एक-एक विकेट मिला |

288 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूसीसी ग्रीन की पूरी टीम 100 रन बनाकर आउट हो गई| यूसीसी ग्रीन की तरफ से समीर ने 45 रन तथा रोहित ने 13 रनों का योगदान किया |इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज स्कोर नहीं कर सका| भोजपुर पैंथर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनमोल ने सर्वाधिक चार विकेट ,सुमित ने तीन विकेट, दीपू ने एक विकेट, विशाल ने एक विकेट और अवनीश ने एक विकेट लिया |

इस प्रकार भोजपुर पैंथर ने यह मैच 188 रनों से जीत लिया| आज के मैच के अंपायर शशांक एवं नैतिक थे, स्कोरिंग कुंदन ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी ,सीनियर खिलाड़ी विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी उपस्थित थे |

कल का मैच यूसीसी रेड बनाम आरा क्रिकेट अकादमी बी के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा |इसकी जानकारी लीग संयोजक आकाश कुमार ने दी |

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment