Loading Now
×

शैलेंद्र-राजेश-आलोक मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

पटना, 7 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में 8 अप्रैल यानी सोमवार को वरिष्ठ खेल पत्रकार शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार और आलोक चतर्वेदी की स्मृति में आयोजित शैलेंद्र-राजेश-आलोक मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण सादे समारोह में वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा, बिहार पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सचिव प्रेम रंजन, जेआईएस ग्रुप के मार्केटिंग हेड रोजान अब्बास, अरमान अब्बास और नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एक आयोजन केवल 1 दिन का होगा और उसमें दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। मैच 20-20 ओवर का खेला जायेगा।

विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच,बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर समेत कई अन्य पुरस्कार भी दिये जायेंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment