Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी विजयी

  • *बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी को मिला पूर्ण अंक।*
    *दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराया।*
  • *पृथ्वी हुए मैन ऑफ द मैच।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग के तहद आज खेले गए मैच में बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी ने दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हरा कर पूर्ण अंक हासिल किया।

दिव्यांशी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर मात्र 80 रन बनाएं जिसमें बल्लेबाजी करते हुए तन्मय ने सर्वाधिक 24 रन आर्यन विमल ने 13 रन एवम रवि ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाए।गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी के तरफ से पृथ्वी ने पांच, अभिषेक ने तीन एवं प्रेम ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 15 ओवर में ही जीत के लिए 81 रन बना लिए।बबलू 11 क्रिकेट अकादमी के तरफ से आशीष ने 39,अंकित ने नाबाद 25 एवम रजनीश ने नाबाद 10 रन बनाए।
गेंदबाजी में दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी के तरफ से एक मात्र विकेट बबलू को मिला।आज के मैन ऑफ द मैच बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी के पृथ्वी को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment