Loading Now
×

नवादा को हरा नालंदा बना रणधीर वर्मा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट का ग्रुप चैंपियन.

नालंदा : नालंदा की हुई लगातार चौथी जीत. एकंगरसराय( नालन्दा) औंगारी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के खेल मैदान में सोमवार को खेले गये मगध जोन रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट लीग 2023 _ 2024 का दसवा मैच नालंदा बनाम नवादा के बीच खेला गया जिसमें नवादा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा कि टीम ने अपने निर्धारित 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 248 रन का स्कोर किया। जिसमें जोगेश पटेल 64 रन आदर्श कुमार पांडे 54 रन , हर्ष कुमार 36 रन ,का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए नालंदा के तरफ से राहुल भरत तीन विकेट ,राम वर्धन दो विकेट, हर्षित राज दो विकेट ,और आर्यन अमन ने दो विकेट प्राप्त किया।

जवाबी बल्लेबाजी करने आई नालंदा की टीम ने दो विकेट खोकर 31.3ओवर में 250 रन बना लिया जिसमें एस गौरव नवादा 119 रन, दिव्यांश राज 51 , गौतम कुमार 42 और जिराल पटेल नाबाद 15 रन बनाए । मैच ऑफ दी मैन का पुरस्कार एस गौरव को दिया गया।

मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, जावेद इकबाल, क्लब प्रतिनिधि गोपाल सिंह, एंपायर परवेज मुस्तफा, मीडिया प्रभारी संतोष पांडे, दीपक कुमार, विक्रम सोलंकी, विजय प्रकाश, समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment