खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681
सचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि वीमेंस खो-खो लीग में इस बार इनामों की बारिश होगी। उन्होंने कहा कि इस बार यह प्राइज मनी लीग हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि आयोजन समिति टीमों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। संभवत इस बार दस टीम भाग ले सकती हैऔर प्रत्येक टीमें 15 खिलाड़ी होंगे। साथ ही हर टीम के साथ एक प्रशिक्षक व एक मैनेजर होंगे।
उन्होंने बताया कि खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आयोजित होने वाली किसी भी प्रतियोगिता के साथ ही इस लीग में भाग लेने के लिए प्लेयरों का रजिस्ट्रेशन खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर होना अनिवार्य है। इसमें भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी ओर्जिनल आधार कार्ड एवं उसकी छाया प्रति तथा पासपोर्ट साइज का दो फोटो आवश्यक रूप से आयोजन स्थल पर लेकर पहुचेंगे। विशेष जानकारी के लिए खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारीगण से तथा 9123142461 एवं 9334808308 पर संपर्क किया जा सकता है।
खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681
Post Comment