Loading Now
×

बिहार सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में नवादा ने नालंदा को 52 रनों हराया

नवादा : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में नालंदा में आयोजित सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान नालंदा को एक बार फिर से नवादा ने धूल चटाया है।

आज सुबह नवादा के कप्तान दीपक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा टीम ने विवेक रंजन के 42 रन सुमन सौरभ के 41 रन ,यशराज सिंह के 38 रन तथा सचिन पटेल के 30 रनों की मदद से पूरी टीम 46 ओवर में 242 रन बनाकर ऑल आउट हुई।गेंदबाजी करते हुए नालंदा के गेंदबाज आदित्य राज ने चार खिलाड़ियों को आउट किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 190 रन बनाकर ताश की पत्तों की तरह बिखर गई जिसमें मुन्ना ने 66 रन के अलावे कोई भी बल्लेबाज टीक कर नहीं खेल सके ।नवादा की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए रितिक शर्मा ने तीन विकेट ,विवेक रंजन ने दो विकेट तथा सौरव सुमन ने भी दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस तरह से एक बेहद ही महत्वपूर्ण मैच में नवादा ने नालंदा को 52 रनों पराजित किया।

मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले सुमन सौरभ को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। नवादा टीम के शानदार जीत पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी ,उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, सचिव मनीष आनंद ,संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, मनीष गोविंद आनंद मिश्रा सुभाष प्रसाद विकास कुमार टीम मैनेजर अजय कुमार एवं कोच अशीष पटेल ने टीम को बधाई एवं अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment