पटना के संपतचक मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईआरसीसी क्लब 29.4 ओवर में केवल 170 रन बनाकर आउट हो गयी। जवाब में सचिवालय ने 27.1 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया।
ईआरसीसी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सौरभ तिवारी ने 77 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 54 रन बनाये। इसके अलावा शान कुमार ने 38 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की सहायता ने 44 रन का योगदान किया। इन दोनों ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 49 गेंदों पर 50 रन जोड़े। सचिवालय की ओेर से राजकुमार देबनाथ ने केवल 23 रन देकर पांच विकेट हासिल किये।
जवाबी पारी में सचिवालय की ओर से ओपनर और कप्तान नीरज कुमार ने 68 गेंदों पर तीन चौके की बदौलत 54 रन बनाये। उन्होंने अनमोल (42 गेंद, 37 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर जीत की नींव रखी। राजकुमार देबनाथ ने भी बाद में 19 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाये।
संक्षिप्त स्कोर : ईआरसीसी : 29.4 ओवर में 170 (सौरभ तिवारी 54, शान कुमार 44, गौरव कुमार 23, अतिरिक्त 10, राजकुमार देबनाथ 5/23, श्रेयस प्रकाश 2/11, हर्ष 2/37, दिग्विजय 1/23), सचिवालय : 27.1 ओवर में 5/173 (नीरज कुमार 54, अनमोल 37, राजकुमार देबनाथ नाबाद 23, अंश आर्यन 13, सन्नी 13, अतिरिक्त 21, अभिनव सिंह 1/19, आदित्य चौहान 1/17, शान कुमार 1/15)।
Post Comment