Loading Now
×

बिहार सीनियर अंतरजिला क्रिकेट में कटिहार ने किशनगंज को 139 रनो से हराया।

पूर्णिया : आज दिनांक 03-05-2024 शुक्रबार को ग्रीन वैली,गुलाबबाग़ में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता मैच कटिहार बनाम किशनगंज टॉस जीत कर कटिहार के कप्तान सूरज ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

कटिहार ने 48.4 ओवर मैं 10 विकेट खो कर 271 रन बना सकी ।
कटिहार के बल्लेबाज अंकित सिंह ने 76 रन 43 गेंदों 07 चौका एवं 06 छक्के, मयंक ने शानदार 75 रन 82 गेंद 04 चौका 04 छक्के, अभिषेक ने 33 रन, हज़रत अली ने 32 रन एवं अश्वनी ने 27 रन बनाये । किशनगंज की तरफ से गेंदबाजी में आकाश कुमार झा ने 10 ओवर में 33 रन देकर 04 विकेट, सतीश ने 10 ओवर 28 रन 02 विकेट एवं शाकिब, आमिर खुसरो,राहुल कुमार साह, सूर्यम राज ने 1-1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज 36.5 ओवर में 10 विकेट खो कर 132 रन ही बना सकी । किशनगंज की तरफ से बल्लेबाज सूर्यम राज 53 रन 69 गेंद 06 चौके, पंचम कुमार ने 23 रन 61 गेंद 02 चौके एवं प्रशांत कुमार यादव ने 18 रन 21 गेंद, आकाश कुमार झा 12 रन 16 गेंद की मदद से बनाया।कटिहार की तरफ से गेंदबाजी खालिद आलम ने 06 ओवर मैं 24 रन देकर 02 विकेट ,हज़रत अली ने 05 ओवर 26 रन देकर 02 विकेट, प्रियांशु शेखर ने 07 ओवर 24 रन 02 विकेट हासिल किये ।

मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर सुनील सिंह ( पटना )एवं मनोहर कुमार कुमार ( खगड़िया ), मैनउल स्कोरर प्रियांशु कुमार रॉय एवं डिजिटल स्कोरर सुमन कुमार।उपस्थित सदस्य – जयंत कुमार सचिव,अवनीश सिंह ,रोहित कुमार, मुस्तफा जमाल राजा, अभिषेक ठाकुर।

Post Comment