Loading Now
×

बिहार सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में पूर्णिया बना जोनल चैंपियन

पूर्णिया : आज दिनांक – 11-05-2024 शनिवार को ग्रीन वैली गुलाबबाग़ में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता मैच पूर्णिया बनाम अररिया।टॉस जीत कर अररिया के कप्तान श्रवण कुमार ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

अररिया ने 45 ओवर में 10 विकेट खो कर 139 रन बना सकी ।अररिया के बल्लेबाज आदर्श सिन्हा ने 26 रन 47 गेंदों, सम्राट रॉय ने 21 रन 24 गेंद, उज्जवल कुमार ने 19 रन 53, उत्तम ने नाबाद 17 रन 16 गेंद में बनाया ।पूर्णिया की तरफ से गेंदबाजी में वाचस्पति ने 07 ओवर 18 रन देकर 02 विकेट, विशाल ने 09 ओवर 41 रन 03 विकेट ,भाष्कर दुबे ने 07 ओवर 29 रन 02 विकेट,आमिर मसूद ने 09 ओवर 14 रन 01, सत्यम सिंह ने 08 ओवर 20 रन 01 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया 27.5 ओवर मे 06 विकेट खो कर 143 रन बना कर मैच जीत ली ।पूर्णिया की तरफ से बल्लेबाज भास्कर दुबे ने 51 रन 44 गेंद , अभिषेक कुमार ने नाबाद 40 रन 56 गेंद बनाया। अररिया की तरफ से गेंदबाजी निशार अहमद ने 09 ओवर मैं 30 रन देकर 03 विकेट,उत्तम, जाज लाल मुर्मू एवं श्रवण ने 1-1विकेट हासिल किये ।

मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर सुनील सिंह ( पटना )
एवं मनोहर कुमार ( खगड़िया ), मैनउल स्कोरर प्रियांशु कुमार रॉय एवं डिजिटल स्कोरर सुमन कुमार।उपस्थित सदस्य – जयंत कुमार सचिव,रोहित कुमार, मुस्तफा जमाल राजा।

Post Comment