Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में  लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब एवं पायनियर क्रिकेट क्लब विजयी

पटना : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच में लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब ने पीरमुहानी क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से एवं पायनियर क्रिकेट क्लब ने एलायंस क्रिकेट क्लब को 34 रनों से पराजित किया।

आज का पहला मुकाबला पीर मोहनी क्रिकेट क्लब और लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया है। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुई पीर मोहनी क्रिकेट क्लब की टीम ने सभी विकेट खोकर 78 रन बनाये। जिसमे अंशुमान 10, मोहित राज 12 रन बनाया। गेंदबाजी में शशि रंजन 4/12, अभ्युदय 2/14, अंकित 1/18, हरि ओम 1/15 रन बनाये। जबाब में उतरी लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब की टीम चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम के लिए आदित्य राज 25, दीपू 18, प्रिंस राज 12 रन बनाये। गेंदबाजी में निशांत 1/15, मोहित 1/23, बाबा 1/20 विकेट झटके।

दूसरे मैच में पायनियर क्रिकेट क्लब ने एलायंस क्रिकेट क्लब को 34 रनों से हराया। पहले बैटिंग करते हुए पायनियर क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 125 रन बनाया। जिसमे रोशन 21 ,संदीप 19 रन बनाया। गेंदबाजी में रणविजय 3/7 विकेट ,रवि 2/17 विकेट लिए। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए एलायंस क्रिकेट क्लब की टीम ने सभी विकेट खोकर सिर्फ 91 रन ही बना सकी. जिसमे आनंद प्रकाश 15 रन ,रवि 12 रन बनाये। गेंदबाजी में मनीष मणि 2/17, प्रिंस 2/8, रोशन राय 1/13 विकेट झटके।

जक्कनपुर क्रिकेट क्लब वनाम कदम कुआं क्रिकेट क्लब प्रातः 8:00 बजे से
अनीसाबाद बॉयज क्रिकेट क्लब वनाम एलबीएस सीसी अपराह्न 1:00 बजे से

Post Comment