किलकारी लायंस को बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब
पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में किलकारी,सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर संपन्न हुए प्रथम किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के फाइव्स स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में किलकारी लायंस ने किलकारी चैलेंजर्स को लगातार दो सेटों में 35-25, 35-20 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में किलकारी लायंस की ओर से गौरव,अनिकेत, अविनाश, रौनक ने एवं चैलेंजर्स जी ओर से सौरभ, गोलू,अर्जुन, आयुष ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जबकि बालक वर्ग के युगल स्पर्धा में सचिन व अनोखे की जोड़ी ने गौरव व रौनक की जोड़ी को 35-17, 35-22 से हराकर विजेता बना।
मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले में प्रशांत व हर्षिता की जोड़ी ने कुंदन व दिव्या की जोड़ी को 35-22, 35-26 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। प्रीमियर लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार किलकारी लायंस के गौरव कुमार व बालिका वर्ग में दिव्या कुमारी को दिया गया।
साथ हीं साथ सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार अनिकेत कुमार, सोहम कुमार, सलोनी कुमारी, रौशनी कुमारी को प्राप्त हुआ। फाइनल मैच के उपरांत विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, राकेश रंजन, पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत किलकारी के समन्वयक वेद प्रकाश ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षक राहुल कुमार ने किया।



Post Comment