Loading Now
×

पीडीसीए सीनियर डिवीजन क्रिकेट सुपर लीग में आरबीएनवाईएसी और वाईएमसीसी जीते

पटना, 14 मई। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबले 14 मई यानी मंगलवार से शुरू हो गए। सुपर लीग के मुकाबले में आरबीएनवाईएसी और वाईएमसीसी ने जीत हासिल की। उर्जा स्टेडियम में खेले गए सुपर लीग के मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने पेसू को 33 रन से हराया।
आरबीएनवाईएसी के कुमार सहज (52 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वाईएमसीसी ने अधिकारी इलेवन को सात विकेट से पराजित किया। रिषभ राकेश (3 विकेट और 35 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पेसू बनाम आरबीएनवाईएसी

पेसू ने टॉस जीता और आरबीएनवाईएसी को बैटिंग का न्योता दिया। आरबीएनवाईएसी ने 39.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 228 रन बनाये। कुमार सहज ने 37 गेंद में 6 चौका व 2 छक्का की मदद से 52 रन बनाये। इसके अलावा कप्तान इंद्रजीत कुमार ने 28, सिमुख कुमार ने 20, श्लोक ने 22, राजीव कुमार ने 29, राहुल रत्न ने नाबाद 28, रुपेश कुमार ने 17 रन की पारी खेली। अतिरिक्त से 20 रन बने।पेसू की ओर से पवन ने 3, शशीम राठौर ने 1, कुंदन शर्मा ने 3 और राहुल राठौर ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में पेसू की टीम 40 ओवर में 8 विकेट पर 195 रन ही बना सकी। और इस मुकाबले को 33 रन से हार गई। पेसू की ओर से शशीम राठौर ने 28 गेंद में 4 चौका व 3 छक्का की मदद से 43, कप्तान बाबुल ने 50 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 35, पीयूष कुमार सिंह ने 36 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 28, कुंदन शर्मा ने नाबाद 23, रोहित राज ने 14, सुंधाशु कुमार ने 12 रन बनाये। अतिरिक्त से 18 रन बने।आरबीएनवाईएसी की ओर से रुपेश कुमार ने 3, कुमार सहज ने 2, अमन आनंद व राहुल रत्न ने 1-1 विकेट चटकाये।

वाईएमसीसी बनाम अधिकारी इलेवन

टॉस वाईएमसीसी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। अधिकारी इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 36.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाये। सचिन यादव ने 59 गेंद में 3 चौका की मदद से 42, कप्तान आकाश राज ने 55 गेंद में 6 चौका की मदद से 61 और ध्रुव कुमार ने 40 गेंद में 2 चौका की मदद से 32 रन की पारी खेली। इसके अलावा रजनीकांत ने 19, विनीत सिंह ने 13 रन बनाये।वाईएमसीसी की ओर से रिषभ राकेश ने 3, मो याकूब ने 2, संजीत, हर्षवर्धन, राहुल ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में वाईएमसीसी ने 30.2 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आशीष मिश्रा ने 86 गेंदों में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 77, हर्षवर्धन ने 45 गेंद में 2 चौका की मदद से नाबाद 38, रिषभ राकेश ने 35 गेंद में 5 चौका की मदद से 35 और अमित कुमार ने 22 रन बनाये।अधिकारी इलेवन की ओर से आकाश राज ने 2,उत्कर्ष ने 1 विकेट चटकाये।

इन टीमों ने बनाई है सुपर लीग में जगह

पूल सी वाईएमसीसी (12 अंक) और पेसू (10 अंक) जबकि पूल बी से अधिकारी इलेवन (12 अंक) और आरबीएनवाईएसी (10 अंक) ने सुपर लीग में जगह बनाई है। पूल ए में अभी दो लीग मुकाबले खेले जाने बाकी हैं, उसके बाद सुपर लीग का फैसला होगा। ऐसे इस ग्रुप से जीएसी ने सुपर लीग में अपनी जगह पक्की कर ली है।

संक्षिप्त स्कोर
आरबीएनवाईएसी : 39.5 ओवर में 228 रन पर ऑल आउट, इंद्रजीत कुमार 28, सिमुख कुमार 20, श्लोक कुमार 22, कुमार सहज 52, राजीव कुमार 29, राहुल रत्न 28, रुपेश कुमार 17, अतिरिक्त 20, शशीम राठौर 1/49, पवन कुमार 3/33, कुंदन शर्मा 3/37, राहुल राठौर 2/36

पेसू : 40 ओवर में 8 विकेट पर 195 रन, पीयूष कुमार सिंह 28, शशीम राठौर 43, बाबुल 35, रोहित राज 14,सुधांशु कुमार 12, कुंदन शर्मा नाबाद 23, अतिरिक्त 18, राहुल रत्न 1/54, अमन आनंद 1/24, रुपेश कुमार 3/48, कुमार सहज 2/22

संक्षिप्त स्कोर
अधिकारी इलेवन : 36.5 ओवर में 181 रन पर ऑल आउट सचिन यादव 42, रजनीकांत 19, विनीत सिंह 13, आकाश राज 61, ध्रुव कुमार 32, अतिरिक्त 6,
रिषभ राकेश 3/31, संजीत कुमार 1/39, हर्ष वर्धन 1/13, मो याकूब 2/33

वाईएमसीसी : 30.2 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन, अमित 22, आशीष नाबाद 77, रिषभ राकेश 35, हर्षवर्धन नाबाद 38,आकाश राज 2/63, उत्कर्ष 1/35

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment