Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का खिताब ए.सी.सी. जगदीशपुर ने जीता |

भोजपुर : भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का फाइनल मैच आज प्रातः 9:00 बजे एसीसी जगदीशपुर बनाम सी.ए.बी. ग्रीन के बीच शुरू हुआ |

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 2 विकेट खोकर 115 रन बनाकर खेल रहे थे | इसके बाद जगदीशपुर के आदित्य कुमार सिंह के धारदार गेंदबाजी के कारण सीएबी की पूरी टीम मात्र 149 रन बनाकर आउट हो गई|सीएबी ग्रीन के तरफ से सचिन ने सर्वाधिक 60 रन ,आयुष ने 37 रन ,विराट ने 17 रन और आर्यमन ने 11 रनों का योगदान किया| इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका |

एसीसी जगदीशपुर की तरफ से आदित्य कुमार सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक पांच विकेट ,आशीष रंजन ने दो विकेट तथा सुनील और मयंक ने एक-एक विकेट लिया | एक समय ऐसा लग रहा था कि सीएबी की टीम एक विशाल स्कोर की तरफ आगे बढ़ रही है |

149 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी जगदीशपुर की टीम की शुरुआत अत्यंत खराब रही| उसके 6 विकेट मात्र 35 रन के स्कोर पर गिर चुके थे और टीम हार के कगार पर खड़ी थी लेकिन जगदीशपुर के सुनील और आदित्य के शानदार बल्लेबाजी के कारण जगदीशपुर ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया |

जगदीशपुर के 6 विकेट गिरने के बाद आदित्य और सुनील ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |आदित्य ने नाबाद 56 रन और सुनील ने नाबाद 55 रनों का योगदान किया| मृत्युंजय ने 14 रन बनाए| इसके अलावा जगदीशपुर का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका |सीएबी ग्रीन की तरफ से कुणाल ने शानदार शुरुआत करते हुए सर्वाधिक चार विकेट और विशाल ने दो विकेट लिया |

इस प्रकार एसीसी जगदीशपुर ने सीएबी ग्रीन को चार विकेट से हराकर भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का खिताब अपने नाम कर लिया | आज के मैच के निर्णायक गुलशन एवं राजीव थे, स्कोरिंग अमृतेश ने की | मैच के प्रारंभ में जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय ‘ज्ञानू’ द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया |

मैच के दौरान विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी ,सीनियर खिलाड़ी एवं सैकड़ो की संख्या में दर्शन मौजूद रहे और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे सीनियर डिवीजन का पहला सेमीफाइनल मैच 17 में एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच 19 में को खेला जाएगा |इसकी जानकारी लिख संयोजक आकाश कुमार ने दी|

Post Comment