Loading Now
×

समर लीग अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में एस के पी सिक्सर जीता

पटना : बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी द्वारा आयोजित समर लीग अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है! इस लीग में 3 टीम बी पी सी ए ब्लास्टर, बी पी सी ए हीट और एस के पी सिक्सर की टीम है!

आज उद्घाटन मुकाबले में एस के पी सिक्सर की टीम ने 12 वर्षीय हार्दिक कात्यान के आलराउंड खेल 3 विकेट और 30 रनों की बदौलत बी पी सी ए ब्लास्टर को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया और 2 पॉइन्ट अर्जित किए!हार्दिक कात्यान को शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वाई सी सी क्रिकेट अकैडमी के हेड कोच संतोष कुमार ने प्रदान किया!

संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार से हैं :- 

BPCA U-13 BLASTER : 25.1 ओवर में 180/10 रन। हिमांशु 51 रन,अर्णव 23 रन। हार्दिक 3,हरिदयांशु और आयुष 2-2 विकेट।

SKP U-13 SEXER : 31 ओवर 181/8 विकेट। हार्दिक व वेद गौतम 30-30 रन,अभिनव 23 रन। सरद 3, अर्णव और हिमांशु 1-1 विकेट।

 

Post Comment