ज्ञानेश्वर गौतम ने बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी पर आरोपों का भरमाड़,
पटना : क्रिकेट में घटित हाल के घटनाक्रम के संदर्भ में ज्ञानेश्वर गौतम(चेयरमैन एडहॉक कमिटि इसीडीसीए) के द्वारा एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन बेलबनवा स्थित निजी कार्यालय में किया गया।
प्रेस को संबोधित करते हुए श्री गौतम ने बीसीए के अध्यक्ष राकेश तिवारी पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उनके द्वारा पू.च. जिला क्रिकेट को अस्थिर करने का जो प्रयास किया जा रहा उसे सफल नही होने दिया जाएगा।श्री गौतम ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हाल में बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी के मंसूबे को सफल नही होने दिया जाएगा।
साथ ही श्री गौतम ने बताया कि संवैधानिक तौर पर पू.च. में अभी कोई क्रिकेट कमिटी नही हैं।लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत जल्द पू.च. में संवैधानिक तरीके से जिला क्रिकेट कमिटि का गठन किया जाएगा।बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी के द्वारा मेरे कार्य पर गलत तरीके से रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं जिसमे वे कभी सफल नही हो पायेंगे।पू.च.क्रिकेट में मेरे व रवि राज के बीच किसी तरह का विवाद नही हैं लेकिन श्री तिवारी द्वारा दबाव की राजनीति के तहत विवाद उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा हैं।क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम है लेकिन ठीक इसके विपरीत बीसीए अध्यक्ष कार्य कर रहे हैं।
उनके द्वारा पूरे बिहार क्रिकेट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा हैं।उनके द्वारा बीसीए में जबरदस्त वितीय अनियमितता की जा रही हैं जिसका समय समय पर सामने लाया जा रहा हैं।बिहार के बाहर के खिलाड़ी को पैसे के बल पर बिहार से खेला कर बिहारी खिलाड़ियों का अपमान अब बर्दास्त के बाहर है।अतिश्योक्ति नही होगी की ये खबर किसी दिन आए की राकेश तिवारी खिलाड़ियों के द्वारा पीटे गए,या मुंह पर कालिख पोत दिया खिलाड़ियों ने।
भ्रष्टाचार की गंगोत्री बिहार में बह रही है जिसे हर हाल में रोका जाएगा, पूर्वी चंपारण का खेल किसी भी स्थिति में प्रभावित नही होगा चाहे कितनी भी साजिश रच ले अध्यक्ष।अध्यक्ष की तानाशाही अब अंतिम चरण में है,बहुत जल्द अध्यक्ष अपने कुकृतयो की वजह से जेल में चक्की पिसते नजर आएंगे।



Post Comment