Loading Now
×

पटना जिला महिला क्रिकेट लीग : उमा इलेवन जीता, आबदीन इलेवन फाइनल में पहुंचने से चूका

पटना , 29 मई। पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला वीमेंस क्रिकेट लीग के अंतिम लीग मुकाबले में कप्तान स्वर्णिमा चक्रवर्ती (नाबाद 66 रन) के अर्धशतक की बदौलत उमा इलेवन ने सीएमएस को 8 विकेट से हराया। इस जीत से आबदीन इलेवन को झटका लगा और वह फाइनल में पहुंचने से चूक गया। ज्योति सीसी (8 अंक) और उमा इलेवन (6 अंक) ने फाइनल का टिकट कटाया।

पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि वीमेंस लीग का फाइनल मुकाबला लोकसभा चुनाव के बाद खेला जायेगा। मुकाबला पटना स्थित किसी ग्राउंड पर होगा। इस लीग का पुरस्कार वितरण समारोह ग्रैंड होगा।

बिहार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस सीएमएस ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन बनाये। नंदनी पंडित ने 71 गेंदों में 7 चौका की मदद से 63 रन बनाये। उमा इलेवन की ओर से संगीता और डॉली ने 2-2 विकेट चटकाये।

जवाब में उमा इलेवन ने 18 ओवर में दो विकेट पर 142 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने 47 गेंद में 10 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 66 रन बनाये। डॉली ने 16 रन बनाये। गीतांजलि और सोनी कुमारी ने 20-20 रन बनाये। सीएमएस की ओर से संध्या वर्मा ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के स्वर्णिमा चक्रवर्ती और डॉली को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

सीएमएस : 25 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन, नंदनी पंडित 63, शिखा भारती 12, साक्षी सिंह 11, अतिरिक्त 46,संगीता 2/33, डॉली 2/13, अलीला 1/32

उमा इलेवन : 18 ओवर में दो विकेट पर 142 रन, स्वर्णिमा चक्रवर्ती नाबाद 66, डॉली 16, गीतांजलि 20, सोनी कुमारी नाबाद 20, अतिरिक्त 20, संध्या वर्मा 2/44

Post Comment