Loading Now
×

पटना जिला क्रिकेट जूनियर डिवीजन प्रीमियर लीग विद्यार्थी एथलेटिक क्लब एवं पायनियर सीसी विजयी

पटना : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जूनियर डिवीजन प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में विद्यार्थी एथलेटिक क्लब ने वीनू मंकड क्रिकेट क्लब को 49 रनों से हराया।

विद्यार्थी एथलेटिक क्लब की ओर से पीयूष ने 44 गेंद पर 67 रन बनाया।
विद्यार्थी एथलेटिक क्लब का दूसरा मैच ईगल क्रिकेट क्लब के साथ में 31 मई को खेला जाएगा।दूसरे मैच में पायनियर क्रिकेट क्लब ने वाई ए सी सीटी को 111 रनों से हराया।पायनियर क्रिकेट क्लब की यह लगातार तीसरी जीत है और वह पूल एच का चैंपियन बना।

संक्षिप्त स्कोर

विद्यार्थी एथलेटिक क्लब 190 रन 9 विकेट खोकर। पीयूष 44 गेंद में 67 रन, जीशान 27 रन ,पीयूष 26 रन ,आलोक 24 रन। मोहित 5/33 विकेट,सुनील 2/37 विकेट, निप्पू 2/39 विकेट

विनू मांकड क्रिकेट क्लब 141 रन सभी खिलाड़ियों के आउट होने पर
सुनील 30 रन विक्की 26 रन, जेसन। 4 विकेट 12 रन देकर ,मोहित दो विकेट 27 रन देकर

दूसरे मैच में पायनियर क्रिकेट क्लब ने वाई ए सी सीटी को 111 रनों से पराजित किया

संक्षिप्त स्कोर

पायनियर क्रिकेट क्लब 185 रन 8 विकेट खोकर। रिशु 84 गेंद में 96 रन, अनंत 13 रन।समीर 3 विकेट 20 रन देकर, रवि दो विकेट 22 रन पर
वाई ए सी सीटी 74 रन सभी खिलाड़ी आउट। धर्मेंद्र 16 रन अभिषेक 11 रन
प्रिंस चार विकेट 28 रन पर ,शुभम तीन विकेट 18 रन पर, रोशन दो विकेट दो रन पर

कल का मैच 31.05.2024। प्रातः 8:00 बजे से। श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज
वनाम साधना पूरी क्रिकेट क्लब
अपराह्न 1:00 बजे से। विद्यार्थी एथलेटिक क्लब वनाम ईगल क्रिकेट क्लब

Post Comment