Loading Now
×

श्यामल सिन्हा अंडर – 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज कल से।

  • सेंट्रल जोन का मुकाबला 1 जून से 10 जून तक बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर खेला जाएगा।
  • सेंट्रल जोन में मुजफ्फरपुर सहरसा खगड़िया समस्तीपुर और मेजबान बेगूसराय की टीम शामिल है।
  • यह टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट संघ और बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमिटी के द्वारा आयोजित की जा रही है।

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमिटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित होने वाली श्यामल सिंह अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन का आगाज कल 1 जून से बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर किया जाएगा।

जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है दो टर्फ विकेट का निर्माण कराया गया है ताकि लगातार मैच हो सके। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला समस्तीपुर और खगड़िया के बीच कल खेला जाएगा। बीसीए के सभी ऑफिशल बेगूसराय पहुंच चुके हैं यह मुकाबला कल सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा।

सेंट्रल जोन में शामिल सभी टीम कुल 4 लीग मैच खेलेंगे सेंट्रल जोन में पड़ने वाले टीम का मैच इस प्रकार है।

1 जून को समस्तीपुर v खगड़िया
2 जून को समस्तीपुर v सहरसा
3 जून को बेगूसराय v सहरसा
4 जून को समस्तीपुर v बेगूसराय
5 जून को मुजफ्फरपुर v समस्तीपुर
6 जून को खगड़िया v मुजफ्फरपुर
7 जून को मुजफ्फरपुर v सहरसा
8 जून को सहरसा v खगड़िया
9 जून को बेगूसराय v मुजफ्फरपुर
10 जून को खगड़िया v बेगूसराय

यह पूरा टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट संघ की देखरेख में की जा रही है इस टूर्नामेंट का मेजबानी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमिटी के द्वारा किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के आयोजन समिति के सदस्य के रूप में प्रतीक भानु विश्वजीत कुमार निराला कुमार दानिश आलम मुरारी कुमार मो जमशेद रामकुमार सहित कई लोग शामिल है।

Previous post

ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर संपन्न,दिल और दिमाग ठीक रखने के लिए खेलकूद जरूरी – डॉ.मनीष मंडल।

Next post

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव रवि राज ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, ज्ञानेश्वर गौतम पर लगाया आरोप

Post Comment