Loading Now
×

अंगिका जोन : अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में जमुई ने भागलपुर को 6 विकेट से हराया

जमुई : श्यामल सिन्हा अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका ज़ोन का दूसरा मैच श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में भागलपुर बनाम जमुई खेला गया ।

भागलपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.5ओवर में सभी विकेट खो कर 177 रन बनाई जिसमे मोहित ने 32 ,शिव आरव ने 29 और सोएब ने 28 रनों के योगदान दिया ।जमुई के रवि किशन ने 4 ,विकास और सुमित ने 2-2 और आयुष ने 1 विकेट झटके ।

177 रनों के पीछा करने उतरी जमुई के टीम ने 25 ओवर में 4 विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे बल्लेबाज सुमित ने नाबाद 68 और आशीष ने 59 रनों का योगदान दिया भागलपुर के आरव ने 2 और आदित्य ओर सोएब ने 1-1 विकेट झटके ।इस प्रकार जमुई ने 6 विकेट से मैच जीत लिया ।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जमुई के सुमित कुमार को भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव श्री आनंद मिश्रा जी द्वारा दिया गया । मैच के दौरान बिहार के पूर्व रणजी खिलाड़ी रहमतुल्लाह शाहरुख , डॉ एस एन झा , BCL के चेयरमैन संजय कुमार सिंह ,सचिव इमरान अख्तर खान , राजेश कुमार , नितेश केशरी ,गौरी शंकर पाल ,सत्येन्द्र सिंह, प्रकाश भालोटिया,, मयंक मेहता, आदित्य सिंह आदि उपास्थि थे । मैच में अंपायर की भूमिका सचिन कुमार ( मुजफ्फरपुर) और दीपक कुमार ( खगड़िया) ने निभाई, स्कोरर सुमन कुमार और शुभम सिंह राजपूत ने निभाई ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मगध जोन :श्यामल सिन्हा अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में अमन ने झटके 6 विकेट, गया जीती

Next post

सेंट्रल ज़ोन : अंडर -16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में शाश्वत वत्स की नाबाद 91 रनों की पारी,समस्तीपुर 10 विकेट से जीता

Post Comment