Loading Now
×

अंगिका ज़ोन:श्यामल सिन्हा अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में बांका ने लखीसराय को हराया

जमुई : श्यामल सिन्हा अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका ज़ोन का चौथा मैच श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में लखीसराय बनाम बाँका खेला गया ।

बाँका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में सभी विकेट खो कर 224 रन बनाई जिसमे सुजल वर्मा 60 विनीत चौधरी ने 53 और छोटू 35 और सत्यम ने 26 रनों के योगदान दिया । लखीसराय के करण और समभव ने 3-3 और पृथ्वी ने 2 विकेट झटके ।

224 रनों के पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम ने 28 ओवर में मात्र 88 रन ही बना सकी, बैटर ऋषव ने 23 रन बनाया । बाँका के सागर 4 अभिजीत और गौरव 2-2 , विकेट झटके ।इस प्रकार बाँका ने 136 रनों से मैच जीत लिया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बाँका के सागर सक्सेना को पूर्व स्टेट खिलाड़ी संदीप रावत द्वारा दिया गया ।

मैच के दौरान BCL के चेयरमैन संजय कुमार सिंह ,सचिव इमरान अख्तर खान , राजेश कुमार , नितेश केशरी ,सत्येन्द्र सिंह, प्रकाश भालोटिया,, मयंक मेहता,गौरी शंकर पाल, आदित्य सिंह आदि उपास्थि थे । मैच में अंपायर की भूमिका सचिन कुमार ( मुजफ्फरपुर) और दीपक कुमार ( खगड़िया) ने निभाई, स्कोरर सुमन कुमार और शुभम सिंह राजपूत ने निभाई ।

Previous post

सेंट्रल ज़ोन:श्यामल सिन्हा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट बेगूसराय को समस्तीपुर ने 104 रन से हराया

Next post

मुजफ्फरपुर अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी एवम क्रिकेट एकेडमी जूनियर की जीत

Post Comment