Loading Now
×

बीसीए श्यामल सिंहा अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पटना ने जमुई को हराया,।

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बीसीए श्यामल सिंहा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच पटना डी.सी.ए. और जमुई डी.सी.ए. के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेला गया जिसमे पटना ने जमुई को रोमांचक मुकाबले मे 16 रन से पराजित कर इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सुबह पटना डीसीए ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 242 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया जिसमें अनमोल कुमार ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 80 गेंदों में 75 रन बनाये दुसरे छोर से रोहित पांडेय ने भी अर्धशतक जड़ते हुए 55 गेंद में 53 रन बनायें इसके अलावा पियुष कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 38 गेंद में 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली इसके अलावा धर्मवीर ने 25 और अयान रितेश ने 10 रन का योगदान दिया

जमुई की ओर से सुमीत कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन खर्च करके 6 विकेट झटके इसके अलावा आयुष राज,रवि किशन और लक्ष्य ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

जमुई की टीम 242 रन का पीछा करते हुए 38.1ओवर में सभी विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 16 रन दुर रह गई जिसमें नीशू यादव ने संघर्षपूर्ण शानदार अर्धशतक जमाते हुए 98 गेंद में 81 रन बनाये इसके अलावा सुमित कुमार ने 34 गेंद में 25 रन,शिवम राज ने 17 गेंद में 24 रन,दिपांशु 16 गेंद में 19 रन और आयुष राज ने 23 गेंद में 18 रन बनाये।

पटना के ओर से कार्तिक पांडेय ने 40 रन देकर 3 विकेट,पियुष कुमार 38 रन खर्च करके 2 विकेट और प्रिंस दूबे व दिव्यांशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्रॉफी अनमोल कुमार को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए कैमूर डीसीए के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया।
मैच के उपरांत जमुई डीसीए के सभी खिलाड़ियों को कैमूर डीसीए की ओर से प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

मैच में अंपायरिंग बेगूसराय के शाहिद अख्तर और बक्सर के राजीव कमल मिश्रा व स्कोरिंग सौरव कुमार व विशाल कुमार ने किया।
शुक्रवार को मोतिहारी डीसीए का मुकाबला शिवहर डीसीए से होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment