रणधीर वर्मा अंतर जिला सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट में अंगिका जोन के विनीत का अर्धशतक
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्व० रणधीर वर्मा अंतर जिला सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता ।
पहले दिन के खेल में सेंट्रल जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । दिन समाप्त होने तक अंगिका जॉन ने 40 ओवर में अपने 5 विकेट खोकर 156 रन बना डाला ।अंगिका जॉन की ओर से बल्लेबाजी में विनीत चौधरी ने 63 रन , नीरज कुमार ने 33 रन , और कुमार कृष्णा ने नाबाद 22 रन बनाएं । सेंट्रल जोन की ओर से गेंदबाजी में सुमन कुमार ने तीन विकेट और आर्यन ने दो विकेट चटकाए ।
मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीडीसीए पैनल के अंपायर शुभम कुमार व आशुतोष सिंहा थे। बीसीए के द्वारा नियुक्त स्कोरर शिवम कुमार और डिजिटल स्कोरर अंकित अमृत राज थे।



Post Comment