Loading Now
×

टी-20क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में सिटी क्रिकेट एकेडमी ने राजगंज सीए को 16 रनों से हराया

फ़तुहां (पटना ): NIOC मैदान में खेले गए टी-20क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के मुकाबले में सिटी क्रिकेट एकेडमी ने राजगंज क्रिकेट एकेडमी को 16 रनों से जीत कर टूर्नामेंट में जीत से अपना आगाज किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुई सिटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए जिसमे टीम के लिए सुमंगल 36 रन,रिंशू 21 रन और नीरज 15 रन बनाया। गेंदबाजी में राजगंज सीए के कुणाल को 3,अभिषेक, फहरदिन साही और सुधांशु को 2-2 विकेट मिला।

जबाब में उतरी राजगंज सीए की टीम के लिए बिट्टू हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुई 66 रनों की अर्धशताकीय पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके क्योंकि टीम का साथ नहीं मिला, इसके अलावे किसी ने भी ज़्यदा योगदान टीम के लिए नहीं किया और टीम 18.5 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

गेंदबाजी में सिटी क्रिकेट एकेडमी के गुलशन को 3 और अभिषेक को 2 विकेट मिला। इस तरह से सिटी क्रिकेट एकेडमी की टीम जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए इंट्री शुरू हैं आप भाग लेने के लिए संपर्क करें : 7979709381 पर।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment