Loading Now
×

शिवहर को हराकर ईस्ट चम्पारण बीसीए श्यामल सिंहा अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बीसीए श्यामल सिंहा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का दुसरा क्वार्टर फाइनल मैच शिवहर डी.सी.ए. और ईस्ट चंपारण डी.सी.ए. के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेला गया जिसमे ईस्ट चंपारण ने शिवहर को 56 रन से पराजित कर इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शिवहर टीम

सुबह शिवहर डीसीए ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट चंपारण ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 208 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया जिसमें मनीकांत ने 49 गेंदों में 42 रन,मधुरंजन पांडेय ने 36 गेंद में 40 रन,सिद्धार्थ राठौर ने 50 गेंद में 31 रन,शिवम कुमार ने 38 गेंद में 23 रन,सत्यम सिंह ने 12 गेंद में 22 रन और तुषार कुमार ने 14 रन का योगदान दिया

शिवहर की ओर से विवेक कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन खर्च करके 4 विकेट झटके,वारेन्यम पांडेय ने 38 रन देकर 2 विकेट और अर्नित शौर्य,प्रांकुर कृष्णा व आदर्श कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

शिवहर की टीम 208 रन का पीछा करते हुए 38.1ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 56 रन दुर रह गई जिसमें कान्हा ने 38 गेंद में 26 रन बनाये इसके अलावा सुमित कुमार ने 34 गेंद में 25 रन,निकेश कुमार ने 52 गेंद में 23 रन,वरेन्यम पान्डेय 19 गेंद में 22 रन,प्रतिक राज 28 गेंद में 21 रन,विवेक आनंद ने 37 गेंद में 20 रन और प्रिंस ने 10 रन बनाये।

ईस्ट चंपारण के ओर से नवनीत कुमार ने 17 रन और साहिल कन्नौजिया ने 38 रन देकर 3-3 विकेट,मनीकांत 21 रन खर्च करके 2 विकेट और कैश आलम ने 1 विकेट प्राप्त किया।प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्रॉफी मनीकांत को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कैमूर डीसीए के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी ने प्रदान किया।

मैच के उपरांत शिवहर डीसीए के सभी खिलाड़ियों को कैमूर डीसीए की ओर से प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।मैच में अंपायरिंग बेगूसराय के शाहिद अख्तर और बक्सर के राजीव कमल मिश्रा व स्कोरिंग सौरव कुमार व विशाल कुमार ने किया।शनिवार को कटिहार डीसीए का मुकाबला गया डीसीए से होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment