रणधीर वर्मा सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट:सेंट्रल ज़ोन के एमडी आलम नाबाद 251 और आदित्य 150 रन की शानदार पारी
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्व० रणधीर वर्मा अंतर जिला सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता । दूसरे दिन के खेल मे अंगिका जॉन की टीम ने 62.4 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 203 रन का स्कोर बना दिया ।
अंगिका जॉन की ओर से बल्लेबाजी में विनीत चौधरी ने 63 रन , कुमार कृष्ण ने 50 रन , नीरज कुमार ने 33 रन का योगदान दिया । सेंट्रल जोन की ओर से गेंदबाजी में सुमन ने 5 विकेट , आर्यन ने 4 विकेट , और शुभम ने एक विकेट चटकाए ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल जोन की टीम ने अपनी पहली पारी में 70 ओवर मे दो विकेट खोकर 432 रन का लक्ष्य बना डाला । सेंट्रल जोन की ओर से बल्लेबाजी में एमडी आलम ने नाबाद 251 रन , आदित्य सिन्हा ने 150 रन बनाए। अंगिका जॉन की ओर से गेंदबाजी में लक्ष्मण यादव ने दो विकेट चटकाए । दिन समाप्त होने के कारण यह मैच ड्रॉ रहा और पहली इनिंग के बढ़त के कारण सेंट्रल जोन को तीन अंक मिले और अंगिका जॉन को एक अंक।
मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीडीसीए पैनल के अंपायर शुभम कुमार व आशुतोष सिंहा थे। बीसीए के द्वारा नियुक्त स्कोरर शिवम कुमार और डिजिटल स्कोरर अंकित अमृत राज थे।



Post Comment