Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर 19 सुपर लीग: आयुष के शतक से औरंगाबाद मजबूत

नालंदा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा इंटर डिस्ट्रिक्ट रणधीर वर्मा अंडर 19 सुपर लीग के ग्रोप बी का मैच नालंदा जिले में आयोजित किया जरहा है। जिसके अंतर्गत एकंगरसराय ग्राउंड पर मगध जोन बनाम मिथिला जोन और बिहारशरीफ़ ग्राउंड पर औरंगाबाद बनाम वेस्टर्न जोन के मैच खेले गए।

बिहारशरीफ़ में औरंगाबाद बनाम वेस्टर्न जोन के मैच में औरंगाबाद की पूरी टीम 60.4 ओवर में अपनी पहली पारी में 340 रन बनाई। जिसके जवाब में वेस्टर्न जोन की टीम दिन की समाप्ति पर 27 ओवर में 5 विकेट खोकर 104 रन बनाकर खेल रही हैँ।

औरंगाबाद की ओर से आयुष ने शतक 101 रन, अर्जुन 52, हर्ष 42, सचिन 38 और नितीश ने 33 रन बनाये। वेस्टर्न जोन के गेंदबाज अमन मिश्रा ने 4 विकेट, आयुष ने 3 और आदित्य ने 2 विकेट लिए। वेस्टर्न जोन की ओर से दीपक 38, आयुष (पश्चिम चम्पारण ) 37, सुमंगल नाबाद 14 और कामरान नाबाद 0 पर अभी खेल रहे हैँ। औरंगाबाद के गेंदबाज नितेश ने 2, प्रभात तथा ज्योतिरादित्य ने एक एक विकेट लिए।इस मैच में अम्पायर की भूमिका परवेज़ मुस्तफा तथा मनीष राज ने निभाया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment