Loading Now
×

बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता प्रारम्भ

पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में लखीसराय जिला शतरंज संघ के द्वारा आज दिनांक 24 जून से बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता आरम्भ हो गई।

आज खेले गए दो चक्रों के पश्चात शीर्ष वरियता प्राप्त समीर कुमार , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेयान मोहम्मद, मरियम फातिमा समेत तकरीबन सभी वरीय खिलाड़ी दो अंको के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। द्वितीय चक्र में एक उलटफेर तब हुआ जब पटना ने नौ वर्षीय बालक देवांश केशरी ने ओपन रेटिंग स्पर्धा जीत चुके खगड़िया के शुभम कुमार पर शानदार जीत दर्ज किया।

हालांकि प्रतियोगिता के प्रथम चक्र में ही जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला जब द्वितीय वरीयता प्राप्त एवं भूतपूर्व राज्य चैंपियन सुमन सिंह को समस्तीपुर के पप्पू कुमार के हांथो पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं पटना के युवा खिलाड़ी एकांश भारद्वाज ने आज डाक विभाग के विजय कुमार को पराजित कर सबको हैरत में डाल दिया।

प्रतियोगिता में कुल 93 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमे 60 फिडे रेटेड खिलाड़ी है। 

इसके पूर्व, आज सुबह प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता श्री सुधांशु शेखर ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार के साथ बाजी खेलकर प्रतियोगिता आरम्भ की। उद्घाटन के इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, नगर परिषद के चेयरमैन अरविंद पासवान, लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो, उपाध्यक्ष अमरजीत प्रजापति, सचिव संजय जायसवाल , मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर, उप मुख्य निर्णायक मनीष कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव शिवप्रिय भारद्वाज ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो ने किया। नौ चक्रों की इस स्विस प्रतियोगिता में आज दो चक्र खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का अंतिम चक्र 28 जून को खेला जाएगा।

आज दूसरे चक्र के मुख्य परिणाम इस तरह रहे :

समीर कुमार 2 अंक , जहानाबाद ने कृष्णा मोहन 1 अंक बेगूसराय को, रेयान मोहम्मद 2 अंक पटना ने उत्तम कुमार 1 अंक खगड़िया को, मरियम फातिमा 2 अंक मुजफ्फरपुर ने मनीष यादव 1 अंक दरभंगा को,हिमांशु हर्ष 2 अंक पटना ने सोनेलाल 1 अंक लखीसराय को, रूपेश रामचंद्र 2 अंक पटना ने अव्यय शर्मा 1 अंक पटना को पराजित किया।

Post Comment