Home Bihar बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने बीसीए कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन को दी श्रद्धांजलि।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने बीसीए कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन को दी श्रद्धांजलि।

by Khelbihar.com
  • बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने बीसीए कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन को दी श्रद्धांजलि।
  • बिहार क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन जी के हृदय गति रुकने से पटना में ली अंतिम सांस।

बेगूसराय:  जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमिटी के द्वारा बिहार क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष शिवहर जिले के रहने वाले आशुतोष नंदन सिंह का कल हृदय गति रूकने से पटना के एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली उन्होंने भरा पूरा परिवार को छोड़कर चले गए।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बिहार क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह बिहार क्रिकेट के लिए अपूरणीय छती है आशुतोष नंदन एक अच्छे क्रिकेट के प्रशासक थे जिन्होंने लगातार दो बार बिहार क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष के पद पर बने हुए थे एक कुशल व्यावहारिक और काफी हंसमुख व्यक्ति के धनी थे आशुतोष नंदन और हृदय गति रुकने से आज हम लोग के बीच वह नहीं रहे।

इस अवसर पर बेगूसराय जिले के कई वरिष्ठ क्रिकेटर दानिश आलम प्रतीक भानु प्रेम रंजन पाठक दिलजीत कुमार मुकेश कुमार निश्चित कुमार भारत कुमार सुनील कुमार निरंजन सिंह कृष्ण मोहन पप्पू सुमित सनी अभिषेक झा कृष्णा अतुल प्रकाश गुलशन कुमार युवराज कुमार पृथ्वीराज मुरारी कुमार आदित्य सोनी सहित कई खिलाड़ी ने आशुतोष नंदन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Related Articles

error: Content is protected !!