पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : वाईएमसीसी व आरबीएनवाईएसी संयुक्त विजेता
कई दिग्गज हस्तियां हुई सम्मानित
पीडीसीए संचालन समिति ने घरेलू क्रिकेट का किया बेहतर संचालन : बीसीए सचिव
सारे मैच टर्फ विकेट पर बिना बाधा के हुए समाप्त
अगले वर्ष महिला क्रिकेट और बेहतर तरीके से
कई गणमान्य थे मौजूद
मैच में टॉस आरबीएनवाईएसी ने जीता और वाईएमसीसी को बैटिंग का न्योता दिया। वाईएमसीसी की सलामी जोड़ी ने बेहतर शुरुआत की और 172 रन की साझेदारी की। अमित कुमार 60 रन बना कर आउट हुए। बारिश के कारण जब खेल रोका गया उस समय स्कोर 31 ओवर में 1 विकेट पर 194 रन था। आशीष कुमार नाबाद 110 रन बना कर खेल रहे थे जबकि 9 रन बना कर विराट पांडेय उनका साथ दे रहे थे। इसके बाद आगे का खेल शुरू नहीं हो सका और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने का निर्णय लिया गया। सुबह में मैच का उद्घाटन लक्ष्य इंजीटेक एलएलपी के प्रबंध निदेशक एसएन राजू और पटना जिला क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने गुब्बारा उड़ा कर किया। मंच संचालन मृत्युंजय झा ने किया।
सीनियर डिवीजन के हीरो
बेस्ट बैट्समैन : आशीष कुमार
बेस्ट बॉलर : उत्कर्ष कुमार
जूनियर डिवीजन लीग के हीरो
मैन ऑफ द लीग : आयुष कुमार
बेस्ट बॉलर : अभिषेक कुमार
बेस्ट बैटर : अमन कुमार
संक्षिप्त स्कोर
वाईएमसीसी : 31 ओवर में 1 विकेट पर 194 रन (बारिश से खेल रुक गया)
अमित कुमार 60, आशीष नाबाद 110 रन, विराट पांडेय नाबाद 9, शुभम सिंह 1/44



Post Comment