Loading Now
×

क्रिकेट संघ बिलासपुर की अंडर 23 टीम घोषित

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंडर 23 ट्रायल लिया गया ।जिसमें क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा अंडर 23 का ट्रॉयल 10 जुलाई को बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सुबह 8 बजे लिया गया।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया की ट्रॉयल के दौरान 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें खिलाडियों का सर्वप्रथम फिटनेस छेत्ररक्षण, बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन लिया गया।जिसके पश्चात ही चयनकर्ता ओ पी यादव, शुशांत शुक्ला, अभिषेक सिंह के द्वारा स्टेट ट्रॉयल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

जो इस प्रकार है:- सूरज कुमार पाटले, जतिन केशरी, तनय अग्रवाल , समीर कौशिक, सार्थक पंडा,अदित्य सिंह, उमंग गांधे , प्रथम सिंह, जी आकाश सोनवानी, अनुज कुमार सिंह, आनंद पासवान, सुयश वस्त्रकार, रिषभ ध्रुव, जी श्रीकांत, शेख़ साहिल हुसैन, रोहित नेतानी, अभिजीत टाह, सन्नी पांडे, वासुदेव बरेठ, दीपक सिंह बघेल, अनुराग मिश्रा, मयंक यादव हैं ।

सभी चयनित खिलाड़ी 12 जुलाई को शहीद वीर नारायण अंतर्राष्ट्रीय मैदान में स्टेट टीम के लिए ट्रायल देंगे जिसके लिए सभी खिलाड़ी 11 जुलाई को शाम को रायपुर के लिए रवाना होगी।

अंडर 23 ट्रायल के दौरान क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल, शेख़ अल्फाज, अभुदयकांत सिंह, महेश दत्त मिश्रा, अभिनव शर्मा, नंदगीरीश, सोनल वैष्णव, मोईन मिर्ज़ा उपस्थित थे।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।

Post Comment