Loading Now
×

वॉल बॉल एसोसिएशन आफ बिहार की नई अध्यक्ष बने अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष व रुपक कुमार सचिव मनोनीत

पटना : वॉल बॉल एसोसिएशन आफ बिहार की नई कार्यकारिणी की बैठक एसोसिएशन के कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व क्रिकेटर व संयोजक अरुण कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया. जबकि उपाध्यक्ष संजय कुमार,सतीश कुमार राजू, बिपिन कुमार,महासचिव रूपक कुमार, संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार और संजीत कुमार,सुभाजीत सरकार,मोनू कुमार को सह सचिव व कोषाध्यक्ष शिखा जी को चुना गया.

अध्यक्ष चुने जाने पर अरुण कुमार सिंह ने सभी का आभार जताते हुए नई कमेटी बॉल बॉल के बिहार में विकास की रणनीति पर चर्चा की. साथ ही बताया कि इंडियन वॉल बॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में राजस्थान के हनुमानगढ़ में 26 से 28 जुलाई तक होने वाले सेकेंड नेशनल वॉलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की टीम भाग लेगी.

टीम का चयन कैंप में प्रदर्शन के आधार पर किया जागएा. बिहार टीम का कैंप होली, फैथ इंटरनेशनल स्कूल, में सोमवार से सहायक सचिव संजीत कुमार के देखरेख में संचालित होगी. कैंप उपरांत चयनित टीम 24 जुलाई को मगध एक्सप्रेस से हनुमानगढ़ राजस्थान के लिए रवाना होगी।

Post Comment