Loading Now
×

मुजफ्फरपुर अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी की जीत।

  • *अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी की जीत।*
  • *आर्यन सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 7 रनो से हराया।*
  • *बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के आकाश ओझा हुए मैन ऑफ द मैच।*

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ने आर्यन सुपर किंग्स को एक रोमांचक मुकाबले में 7 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए।

आज स्थानीय खेल मैदान में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन बनाए जिसमे सत्यम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए वहीं आकाश ओझा ने 19 एवम सचिन ने 17 रन अपनी टीम के लिए बनाए।गेंदबाजी में आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से राज एवम सचिन ने तीन तीन विकेट लिए वही आर्यन, शानू एवम उत्तकर्ष को एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।

ज़बाब में खेलने उतरी आर्यन सुपर किंग्स की पूरी टीम 26 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से आशीष ने सर्वाधिक 45 रन बनाए वहीं राज ने 28 एवम अविराज ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से मनीष ने तीन,शुभम मॉल ने दो,आकाश ओझा ने दो, अक्षद ने एक एवम आदित्य तिवारी ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के अंपायर सन्नी वर्मा एवम आलोक कुमार थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।

Post Comment